फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोखरी सीएचसी में दूसरे दिन 80 लोगों की जांच

Sun, 26 Jul 2026 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में आयोजित तीन दिवसीय चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन 80 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में शुगर, महिलाओं से जुड़ी समस्याओं सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। चार गर्भवती की एएनसी जांच भी हुई। 22 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (एबीएचए) आईडी और पांच के अटल आयुष्मान कार्ड बनाए गए साथ ही 33 लोगों की कैंसर और 13 की टीबी स्क्रीनिंग की गई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रियम गुप्ता सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें