कर्णप्रयाग। जिला अंधता निवारण समिति की ओर से श्री बाबा हैड़ाखान चेरिटेबल एंड रिसर्च हॉस्पिटल की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। गैरसैंण के माईथान में आयोजित नेत्र शिविर में 75 मरीजों ने आंखों की जांच कराई। 20 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत मिली। उन्हें ऑपरेशन के लिए रानीखेत में भर्ती होने के लिए कहा गया। वहीं आठ मरीजों को ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले जाया गया। शिविर के आयोजक कैप्टन माधो सिंह ने बताया कि नेत्र शिविर में मशीनों की मदद से आंखों की मुफ्त जांच, काला मोतियां और चश्मे आदि की जांचें की गईं। इस मौके पर नेत्र प्रशिक्षक अनुभव गुप्ता, लक्ष्मण सिंह और नवीन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद