फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

720 तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ धाम

Fri, 03 Jul 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खुलने के साथ ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा सुचारु हो गई है। शुक्रवार को 720 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे जबकि 311 सिख तीर्थयात्री गोविंदघाट से घांघरिया के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


घांघरिया और बदरीनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू हो गई है, जिससे दोनों धामों सहित यात्रा मार्ग पर एक बार फिर रौनक लौटने लगी है।

शुक्रवार सुबह से चटख धूप खिली तो मौसम खुशगवार हो गया। मौसम खुलने के साथ ही यात्रा मार्ग के पड़ावों पर रुके करीब 700 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंच गए, जबकि पहले से धाम पहुंचे करीब 1054 तीर्थयात्री दर्शन कर गंतव्य को लौट गए हैं। हेलीकाप्टर से करीब 20 तीर्थयात्री धाम पहुंचे।

हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए बाहरी क्षेत्रों से 560 तीर्थयात्री गोविंदघाट पहुंच गए हैं। शुक्रवार को दोपहर तक 311 तीर्थयात्री हेमकुंड के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


हेमकुंड के दर्शन कर 293 यात्री गोविंदघाट पहुंचे। यहां से 44 तीर्थयात्री घांघरिया पहुंचे। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा को देखते हुए डेंजर जोन पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


 मौसम खराब होने की स्थिति में यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी के लिए यात्रा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें