कर्णप्रयाग। वॉर मेमोरियल जीआईसी कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष के तहत नई दिल्ली के उत्तराखंड सदन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जीआईसी कर्णप्रयाग शताब्दी वर्ष स्मारिका निशुल्क बांटी गईं। समारोह में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जस्टिस पीसी पंत ने कहा कि इस स्मारिका में स्कूली बच्चों और बुद्धिजीवियों की ओर से महापुरुषों के स्मरण और संकलन का अनुकरणीय प्रयास है। वॉर मेमोरियल शताब्दी वर्ष समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने स्मारिका वितरण समारोह के लिए दिल्ली इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार जताया। इस मौके पर शताब्दी समारोह समिति दिल्ली इकाई के उपाध्यक्ष कर्नल डीएस बर्त्वाल, सचिव मोहन केडियाल, स्क्वाड्रन लीडर एआर नौटियाल सेनि., डा. सीपीएस चौहान, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, प्रेम लता नौटियाल, लव नौटियाल और सुनील खर्कवाल आदि मौजूद थे।