गोपेश्वर। बाल भवन गोपेश्वर की ओर से उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर में पेंटिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पब्लिक स्कूल के संरक्षक फकीर सिंह रावत ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कहा कि अवकाश के दिनों में बच्चों में सृजनात्मक क्षमता बढ़ाने के लिए यह एक अच्छी पहल है। मास्टर ट्रेनर कुलदीप ने बच्चों को पेंटिंग के बारे में बताया। बच्चों ने कोरे कागजों पर अपने-अपने मन से कई कलाकृतियां उकेरीं। इस मौके पर बाल भवन के निदेशक विनोद रावत और प्रधानाचार्य अरुणा रावत भी मौजूद थी।