गोपेश्वर। दशोली ब्लाक के ग्राम पंचायत नैल, कुड़ाव, देवर-खडोरा, कुजौं-मैकोट, हाट, जैसाल, बेमरु, डुमक, उर्गम, डुुंगरी, छिनका और मठ क्षेत्र के ग्रामीणों ने जंगली सुअरों से निजात दिलाने की मांग उठाई। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ को सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा असवाल, देवर गांव के उपप्रधान सैन सिंह रावत, मनोज रावत, हरीश, संगीता और देवेश्वरी देवी ने कहा कि इन दिनों खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है, लेकिन जंगली सूअर दिन ढलते ही खेतों में आकर फसल को रौंद रहे हैं। इधर, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में ग्रामीणों को सुअरों को मारने की अनुमति दी गई है। यदि ग्रामीण सुअरों को नहीं मार पा रहे हैं, तो क्षेत्र में वन कर्मियों की टीम भेजी जाएगी।