फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं में अनियमितता की जांच की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। नगर पालिका की ओर से सरकारी योजना के वितरण में की गई भारी अनियमितता को लेकर जोशीमठ निवासी सूरज ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। उन्होंने मामले के जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

सूरज की ओर से नगर पालिका में किए गए सार्वजनिक कार्यों को लेकर सूचना मांगी गई थी। सूचना का अधिकार के तहत जवाब मिला जिसमें पालिका ने पहले तो जीवित व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी पत्नी को योजना का लाभ दिलाने के साथ ही पालिका में कार्यरत कर्मचारी के पुत्र को तीन बार योजना का लाभ देने का मामला उजागर हुआ था। बाद में पालिका की ओर से दूसरी सूचना प्रार्थी को दी गई, जिसमें सुधार कर जिस व्यक्ति को मृत दिखाया गया था, उसे जीवित दर्ज किया गया, जो वास्तव में जीवित है। साथ ही कर्मचारी के पुत्र का नाम राजीव आवास में दर्ज था, बाद में उसका नाम वहां से हटा दिया गया। सूचना में मिली इन तमाम अनियमितता को लेकर सूरज लाल ने मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा और जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें