फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा और बागेश्वर ने अगले दौर में किया प्रवेश

विज्ञापन
SPORTS - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। बालक ओपन वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन अल्मोड़ा और बागेश्वर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में 14 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रभारी जिलाधिकारी हंसादत्त पांडे ने शुभारंभ किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय लिया और उन्हें खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग की टीमों के बीच खेला गया। अल्मोड़ा ने 6-5 से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों ने दो-दो गोल किए। दूसरे मैच में बागेश्वर ने चंपावत को 7-0 से हराया। बागेश्वर के ऋतिक जोशी ने 8वें, 52वें, 53वें मिनट में तीन गोल दागे। प्रदीप ने 13वें व 55वें मिनट में दो गोल किए। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, अगस्त्यमुनि, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, कोटद्वार एवं उत्तरकाशी की टीमें सहित चमोली जिला फुटबॉल एसोसिएशन और गौचर की फुटबॉल टीम प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 18 फरवरी को होगा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, गौचर डायट के प्राचार्य के सिंह, गोपाल सिंह बिष्ट, कमल किशोर सिंह, गंभीर बिष्ट, शेखर रावत, प्रियंका किमोठी, रश्मि बिष्ट, रमेश पंखोली, विक्रम सिंह, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, मोहन सिंह, वीरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। संचालन पृथ्वी सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें