फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली में 66 और रुद्रप्रयाग में 44 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sat, 22 Feb 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
गोपेश्वर में हिंदी का पेपर देने के बाद प्रश्नपत्र पर चचर्चा करते छात्र। संवाद 
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ जो छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरा। चमोली जिले में 4910 ने परीक्षा दी और 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि रुद्रप्रयाग जिले में 3441 छात्र-छात्राएं शामिल हुए और 44 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

चमोली जिले में हाईस्कूल बोर्ड में 4910 (संस्थागत व व्यक्तिगत) छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 4910 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। छात्र राघव रावत, दिव्यांशु, वेदांत आदि ने बताया कि हिंदी का पेपर उम्मीदों पर खरा उतरा है। अधिकांश प्रश्न पढ़े में से आए थे। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने दशोली क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं रुद्रप्रयाग जिले के सभी 68 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल में पंजीकृत 3485 छात्र-छात्राओं में से 3441 ने परीक्षा दी। मुख्य शिक्षाधिकारी प्रमेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें