फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 65 छात्र-छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Tue, 05 May 2026 06:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


पोखरी। राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। 10 दिवसीय इस प्रशिक्षण में 65 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विद्यालय में दस दिवसीय रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षक खुशहाल सिंह नेगी ने बताया कि विद्यालय के 65 छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसमें जूडो कराटे, मार्शल आर्ट व बॉक्सिंग का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद किमोठी ने कहा कि कम समय में लिया गया यह प्रशिक्षण दैनिक जीवन में अधिक सुरक्षित महसूस करने में मदद करेगा। बताया कि समग्र शिक्षा के तहत यह निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अनुशासन, सहयोग व समर्पण के साथ कार्य करने वाले तीन छात्राओं अवंतिका, आरुषि व प्रिया को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दयाल सिंह गढि़या, हरेंद्र चौधरी, अंजलि सेमवाल, मीरा रावत, ज्योति पंत, प्रियंका रावत, रजनी नेगी, अंजन सिंह, राजकिशोर, दिनेश जग्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें