फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री में दौड़े 65 बालक, रोहित रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग चमोली की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में रोहित राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। छह किमी की इस दौड़ में 65 बालकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को अंडर 17 आयु वर्ग के बालकों की क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हेमंत कुमार और भाजपा के मनोज भंडारी ने संयुक्त रूप से दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ सुबह साढ़े नौ बजे स्टेडियम से शुरू होकर घिंघराण मार्ग पर बटलेश्वर मंदिर में संपन्न हुई। दौड़ में जीआईसी बैरांगना के रोहित राणा ने प्रथम, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के दिगंबर कुंवर ने द्वितीय, जीआईसी बैरांगना के राहुल राणा ने तृतीय, केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के समीर ने चतुर्थ और जीआईसी बैरांगना के उपेंद्र बिष्ट ने पांचवां स्थान हासिल किया। लॉटरी के माध्यम से विशिष्ट पुरस्कार जीआईसी बैरांगना के विपुल सेमवाल और केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के प्रियांशु पंवार को दिया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी हेमंत कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका में रश्मि बिष्ट, कमल किशोर सिंह, केसी पंत, गोपाल बिष्ट, हरेंद्र सिंह, जयदीप झिंक्वाण और तनवीर अहमद रहे। इस दौरान प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी सरत सिंह भंडारी, थानाध्यक्ष आरएस रौतेला, यातायात निरीक्षक डीपी उनियाल, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह रावत, खेल विभाग से एनएस नेगी, राजपाल सिंह, विक्रम कंडेरी, गणेश बिष्ट, अनिल फरस्वाण, प्रदीप रावत एवं विभिन्न संस्थाओं के टीम प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें