फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ड्रेनेज सुधार के लिए 64 करोड़ मंजूरी, सात नालों का होगा ट्रीटमेंट

Sat, 03 Jan 2026 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने के लिए सगर से लेकर रौली क्षेत्र तक बहने वाले सात नालों के ट्रीटमेंट को सरकार ने 64 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। इससे भूस्खलन, भूधंसाव और बरसात में होने वाले नुकसान पर प्रभावी रोक लग सकेगी। नगर पालिका गोपेश्वर ने विस्तृत सर्वे के बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी थी। पालिकाध्यक्ष संदीप रावत के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर नालों को चिह्नित किया गया। बीते दो वर्षों में पाडुली, पपड़ियाणा, पटियालधार, कोठियाल गांव, चमणाऊं और भेड़ी गांव के आसपास बहने वाले नालों के उफान से कृषि भूमि और आवासीय भवनों को भारी नुकसान हुआ था। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि स्वीकृत योजना के तहत छोटे नालों को टैप कर बड़े नालों में प्रवाहित किया जाएगा। खेल मैदान, नर-नारायण कॉलोनी, वैतरणी, जीरो बैंड, पाडुली, हल्दापानी और पटियालधार के प्राकृतिक नालों की बेहतर जल निकासी व्यवस्था की जाएगी। सभी नालों का पानी अलकनंदा नदी में प्रवाहित होगा। अधिकारियों के अनुसार प्रथम चरण में 64 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं और तत्काल कार्य शुरू करने के लिए दो करोड़ रुपये जारी करने का अनुरोध किया गया है। दूसरे चरण के लिए भी 64 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने धनराशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ड्रेनेज सुधार की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें