फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर के लिए चमोली में 63 बेड तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड की तीसरी लहर और कोविड वैक्सीनेशन सहित अन्य तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने चमोली की डीएम और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोविड सेंटरों में 63 बेड तैयार किए गए हैं। इसके अतिरिक्त आठ एचडीयू, दो पीआईसीयू और दस एसएनसीयूएस बेड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग के लिए पांच हजार वैक्सीन मिली हैं। अभियान चलाकर यात्रा मार्ग के दुकानदारों, वाहन चालकों और यात्रा से जुड़े लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में बृहस्पतिवार तक 2600 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यात्रा मार्ग पर करीब 3900 लोग वैक्सीन के लिए चिह्नित किए गए हैं। बदरीनाथ और पांडुकेश्वर में 1674 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। बताया कि कोविड अस्पताल में सिर्फ दो मरीज भर्ती हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि यात्रा शुरू होने पर गौचर, पांडुकेश्वर, देव दर्शनी बैरिकेडिंग पर सख्ती से चेकिंग की जाएगी। बदरीनाथ टाउन में मानीटरिंग के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. केके अग्रवाल, एसीएमओ डा. उमा रावत, डीडीएमओ एनके जोशी वीसी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें