फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मां की भूमिका निभाती हैं नर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के मौके पर रविवार को गोपेश्वर के नर्सिंग कॉलेज में शरीर, मन, भावना का संतुलन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने मानव शरीर और उपचार के बारे में बनाए प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कॉलेज सभागार में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनूप कुमार डिमरी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। कहा कि नर्स अस्पताल में एक मां की भूमिका भी निभाती है। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरी मदद देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान नर्सिंग की छात्राओं के द्वारा मानव शरीर की संरचना और स्वास्थ्य उपचार के बारे में प्रोजेक्ट तैयार किया गया। जिसका स्वास्थ्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कॉलेज की प्रधानाचार्य ममता कपरुवाण ने कहा कि वर्ष 2016 में संस्थान की स्थापना हुई। भवन न होने के कारण दो सालों तक टिहरी में भी कक्षाओं का संचालन किया गया। कार्यशाला में जिला चिकित्सालय की नर्सों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. दिनेश चौहान, सीएमएस डा. नरेश जौहरी, डा. हिमांशु मिश्रा, अनुराधा शर्मा, तनु गौड़, कामनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें