फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किये शानदार कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदिबदरी। चमोली जिले के आदिबदरी में शनिवार से तीन दिवसीय सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू आगाज हुआ। मेले में स्कूली बच्चों ने हनुमंत नृत्य प्रस्तुत किया, जिस दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन डा. मित्रानंद गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास की अवधारणा को साकार करने के लिए शिल्प एवं लोक कला को संरक्षण देने की जरूरत है। मेला समिति अध्यक्ष विजयेश नवानी ने कहा कि आदिबदरी धाम का देश में विशेष महत्व है। मेले के शुभारंभ पर जीआईसी आदिबदरी के शैलजा एवं अमीषा ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। एसजीआरआर आदिबदरी के बच्चों ने हाय काखड़ी झीले मां... नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी और प्रावि श्यालकोट के बच्चों ने हनुमंत नृत्य प्रस्तुत किया। राइंका मलसी, जूनियर हाईस्कूल नगली, प्रावि आदिबदरी, भलसों, प्रावि नगली, एकल विद्यालय खाल और जैम के बच्चों ने लोकगीत और लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में मधुर क्लीनिक श्रीनगर के सौजन्य से निशुल्क लगाए गए चिकित्सा शिविर में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी मनवर नेगी, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत, विनोद नेगी, नरेश बरमोला, गैंणा सिंह, नरेंद्र चाकर, नवीन बहुगुणा और बिंदी लाल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें