फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी कर्मियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली। तहसील थराली के जिला संग्रह एवं भू-लेख अधिष्ठान में कार्यरत पीआरडी कर्मचारियों को दो महीने से वेतन ही नहीं मिला है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर दो माह का वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में पीआरडी कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उपकोषागार थराली की ओर से जानबूझकर केवल तहसील के कर्मचारियों एवं पीआरडी जवानों का वेतन नहीं निकाला है। वेतन नहीं मिलने से बच्चों की फीस नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन अप्रैल को शासनादेश आने के बाद भी उपकोषागार थराली की ओर से उनका वेतन नहीं बनाया गया। यदि तीन दिन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया तो कर्मचारी कार्यबहिष्कार के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में तोता कृष्ण जोशी, सिद्धार्थ, रमा जोशी, बलवंत सिंह, पंकज सजवाण, अरविंद कुंवर, पीडी जोशी, जयकृत सिंह, नीरज पुरोहित सहित कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें