गैरसैंण। गढ़वाल जोन की अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए चयन प्रक्रिया तीन जनवरी से शुरू होगी। चयन प्रक्रिया के लिए पंजीकरण दो जनवरी से हरिद्वार में शुरू होगा।
पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शाह ने बताया कि चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए चमोली जिले के खिलाड़ियों का पंजीकरण 2 ओर 3 जनवरी को हरिद्वार के डीपीएस स्कूल रानीपुर में होगा। चयनित खिलाड़ियों के ट्रायल मैच तीन से सात जनवरी तक होंगे। इसमें बेहतर 20 खिलाड़ियों का चयन कर गढ़वाल जोन की टीम तैयार की जाएगी। मुकाबले देहरादून में होंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को रजिस्ट्रेशन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।