लॉकडाउन के कारण उर्गम घाटी में 61 मजदूर और ठेकेदार के लोग फंसे हुए हैं। इनमें से अधिकांश नेपाल मूल के श्रमिक हैं, जो घाटी में जनवरी माह में उर्गम-ल्यारी-कल्पेश्वर मोटर मार्ग के निर्माण के लिए आए थे। लॉकडाउन के कारण श्रमिकों को खाद्यान्न तो मिल रहा है, लेकिन वे खाली बैठे हैं। उर्गम घाटी के पैरा लीगल वॉलेंटियर बख्तार सिंह रावत ने जिला प्रशासन से श्रमिकों को सड़क निर्माण कार्य करने की छूट देने की मांग की। संवाद