फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 600 बालक-बालिकाएं दिखाएंगे दमखम

Tue, 22 Sep 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मंगलवार से तीन दिवसीय जिला स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के करीब 600 बालक-बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
खेल मैदान में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में जीआईसी सिलंगी के अनुज प्रथम, जीआईसी नारायणबगड़ के भानुप्रताप द्वितीय और जीआईसी आदिबद्री के जयदीप नेगी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में जीआईसी बैरांगना की आरुषी प्रथम, साक्षी द्वितीय और भूमिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शिवम भुजवाण प्रथम, आदित्य द्वितीय और कार्तिक मिश्रा तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दीक्षा प्रथम, प्रीति द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग में विवेक सिंह प्रथम, आयुष फरस्वाण द्वितीय और नीरज सिंह तृतीय रहे। बालिका वर्ग में आस्था प्रथम, आंचल द्वितीय और कविता तृतीय रहीं। इस मौके पर जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य दीवान सिंह कंडेरी, राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जिला समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावत, योगेंद्र बर्त्वाल, सीमा कुंवर, सीमा पुंडीर, जयकृत रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें