देवाल के खेता गांव में आयोजित सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण व अधिकारी। स्रो
देवाल। मानमती ग्राम पंचायत के खेता में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में 58 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से 30 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। शनिवार को खेता गांव में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में देवाल- खेता मानमती सड़क के भूस्खलन जोन सुयालकोट का स्थायी ट्रीटमेंट करने, इस क्षेत्र के लिए वैकल्पिक सड़क बनाने , इंडेन गैस व भारत गैस की सप्लाई शुरू करने, स्टेट हाईवे सड़क थराली- देवाल- वाण पर हाे रहे सुधारीकरण व मरम्मत कार्यो में गुणवता लाने, एनपीसी सड़क चोटिंग- उदयपुर पर पड़े मलबे को हटाने आदि शिकायत दर्ज की गईं। ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने शिविर में मौजूद अधिकारियों से कार्यों में गुणवता लाने व समय पर काम पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर एसडीएम पंकज भट्ट, ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख दीपक गड़िया, बीडीओ जयदीप बैरवाण, लोनिवि के ईई रमेश चंद्र, तहसीलदार अक्षय पंकज, एडीओ राजेंद्र बिमोली, प्रधान कलावती देवी आदि मौजूद रहे।