फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 534 अभ्यर्थियों ने दी डाक विभाग की छात्रवृत्ति परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। चमोली डाक मंडल की ओर से चार परीक्षा केंद्रों पर दीन दयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। चमोली जिले में पीजी कॉलेज गोपेश्वर, राइंका ग्वाड़ देवलधार और राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय हरमनी जबकि रुद्रप्रयाग में अनूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल रुद्रप्रयाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। पंजीकृत 621 में से 534 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 84 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। डाक अधीक्षक टीएस गुसाईं ने बताया कि सफल छात्र-छात्राओं को डाक विभाग की ओर से 6000 रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। जल्द ही डाक विभाग की ओर से ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें