कर्णप्रयाग। लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध पुलिस की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बुधवार को लंगासू में चेकिंग अभियान चलाकर 53 वाहनों का चालान किया और 27 हजार जुर्माना वसूला। लंगासू चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु बिना साइलेंसर, हेलमेट, इंश्योरेंस के आ रहे हैं और खतरनाक तरीके से वाहन चला रहे हैं। ऐसे में सभी वाहन चालकों का चालान किया गया। संवाद