गोपेश्वर। मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत लासी गांव में श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों व उनके परिजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कैंप आंख, नाक, कान, दांत, ईसीजी, त्वचा, बीपी, फेफड़े की जांच सहित अन्य जांचें की गई। कैंप में बिजेंद्र नेगी, डॉ. रोहित शर्मा, पैरामेडिक स्टाफ पूनम, दीपशिखा नेगी, ममता रावत, कविता, राहुल कोठियाल, बीरेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह ने सेवाएं दी। ग्राम प्रधान सुभगा देवी व प्रधान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता नयन कुंवर ने बताया कि शिविर में 52 श्रमिक व उनके परिजनों की जांच कराई गई। संवाद