फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: द्वितीय चरण के लिए 519 पोलिंग पार्टियों का चयन

Thu, 24 Jul 2025 07:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग और गैरसैंण ब्लॉक में होगा मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में द्वितीय चरण के मतदान के लिए 519 पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया की गई।
चमोली जिले में द्वितीय चरण में दशोली, नंदानगर, पोखरी, कर्णप्रयाग और गैरसैंण ब्लॉक में 28 जुलाई को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया के लिए बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के जरिये 431 मतदेय स्थलों के लिए रिजर्व सहित 519 पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया। इसमें दशोली के लिए 90, नंदानगर के लिए 84, पोखरी के लिए 94, कर्णप्रयाग के लिए 117 और गैरसैंण के लिए 134 पोलिंग पार्टियों का चयन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जनपद में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। संवाद
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में जीआईसी मैदान से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
बारिश के मौसम को देखते हुए 52 पोलिंग पार्टियां 26 को जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी

कर्णप्रयाग। विकासखंड कर्णप्रयाग में द्वितीय चरण में 28 जुलाई को मतदान होना है जिसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। यहां राजकीय इंटर काॅलेज से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। बरसात के मौसम को देखते हुए 52 पोलिंग पार्टियां पहले दिन 26 जुलाई को रवाना की जाएंगी।
ब्लॉक में 94 ग्राम पंचायतों में 97 पोलिंग बूथ हैं जिनमें ने प्रशासन 52 बूथों को अति दूरस्थ मान रहा है। ऐसे में इन बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी मतदान से दो दिन पहले 26 जुलाई को की जाएगी। इन पार्टियों में शामिल कर्मचारियों का शुक्रवार से पहुंचना शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन राजकीय इंटर काॅलेज मैदान में तैयारियों में जुटा हुआ है। बृहस्पतिवार को एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट, खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित सहित अन्य अधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया। एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ और बीडीओ विजय पुरोहित ने बताया कि मैदान में पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी में आने वाले कर्मियों के वाहन कहां खड़े किए जाएंगे इसकी व्यवस्थाएं भी देखी गईं। यदि पार्किंग के लिए जगह की कमी होगी तो रामलीला मैदान के पास भी वाहनों को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन




इंसेट
ऑब्जर्वर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

पंचायत चुनावों के तहत ऑब्जर्वर बीएल राणा ने कर्णप्रयाग विकासखंड में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आरओ, एआरओ और चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें