फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 हजार तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होते ही धाम में धीरे-धीरे तीर्थयात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। शनिवार को बदरीनाथ धाम में 21 हजार तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 36 हजार तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम में मत्था टेकने पहुंचे हैं। शनिवार को प्रात: चार बजे से ही बदरीनाथ के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। बदरीनाथ धाम में पड़ रही कड़ाके की ठंड में भी तीर्थयात्रियों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। दिल्ली के तीर्थयात्री पवन कश्यप और संतोष पांडे ने कहा कि वे परिवारों के साथ पहली बार बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर पहुंचे हैं। बदरीनाथ में आकर सुकून मिला है। बदरीनाथ मंदिर परिसर में माणा, बामणी और पांडुकेश्वर की महिलाओं ने भजन-कीर्तन भी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें