पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के गडोरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। शनिवार को भक्तों ने भव्य जल कलश यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। अलकनंदा नदी से जल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में गडोरा गांव के साथ ही मायापुर, कोड़िया, श्रीकोट, किरूली, कम्यार, पीपलकोटी, लुहां, दिगोली, अमरपुर, सल्ला और रौतोली गांव के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। कथावाचक शक्ति प्रसाद देवली ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर राधाकृष्ण वैष्णव, आनंद वैष्णव, नवीन वैष्णव, हरीश वैष्णव, दीपक, दामोदर, चंद्रशेखर, दिनेश हटवाल, शंभू प्रसाद, दिनेश डबराल, ओम प्रकाश, लीला देवी, भागीरथी देवी और राजेश्वरी आदि मौजूद थे।