फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचर में अनियमित विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने नारेबाजर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गौचर। नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से गुस्साए उपभोक्ताओं ने आईपीडीएस (इंटीग्रेट पावर डेवलपमेंट स्कीम), ऊर्जा निगम और राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने रामलीला मैदान के समीप राज्य सरकार और ऊर्जा निगम का पुतला फूंका।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के ईई को दिए ज्ञापन में उपभोक्ताओं ने कहा कि नगर में तीन माह से 6 से 7 घंटे तक बिजली कटौती होने से बोर्ड परीक्षार्थियों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जल्द बिजली कटौती नहीं रोकी गई तो उपभोक्ताओं को उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। आंदोलनकारियों ने आईपीडीएस की ओर से हाइवे पर मानकों के विपरीत बिछाई जा रही बिजली केबिल के कार्य पर असंतोष जताते हुए नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी, राजेश्वरी नेगी, इंदु पंवार, मुन्नी देवी, मनीष चौहान, सुनील पंवार, शिव लाल भारती, अनिल बिष्ट, विजय प्रसाद डिमरी, अजय किशोर भंडारी और अर्जुन नेगी आदि मौजूद थे। वहीं ऊर्जा निगम के जेई इंद्र सिंह ने बताया कि विद्युत कटौती की समस्या के लिए आईपीडीएस के अधिकारियों से वार्ता की गई है। जल्द नगर में बिजली आपूर्ति दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें