फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांच किमी सड़क आठ साल में नहीं बनी, ग्रामीण चलते हैं पांच किमी पैदल

Tue, 27 May 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
भिरतोली गांव में रहते हैं अनुसूचित जाति के 150 परिवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



गोपेश्वर। नंदानगर ब्लॉक के भिरतोली गांव में अनुसूचित जाति के करीब 150 परिवार सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2017-18 में शासन से भिरतोली गांव के लिए सड़क की स्वीकृति मिली थी लेकिन तब से सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। ऐसे में ग्रामीणों को गंतव्य तक जाने के लिए पांच किलोमीटर की पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोनिवि कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सुखवीर सिंह बिष्ट और अवतारी राम का कहना है कि गांव के रिखवाड़ी तोक से भिरतोली तक पांच किमी सड़क आठ साल में भी नहीं बनी। क्षेत्र पंचायत सदस्य रुकमणी देवी और रणजीत का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इसलिए अब आंदोलन किया जाएगा। इधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन लाल का कहना है कि शासन से सड़क स्वीकृति का परीक्षण करने के बाद जल्द सड़क का सर्वे कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें