फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्वास्थ्य शिविर में 47 लोगों ने कराई जांच

Tue, 05 Aug 2025 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आदिबदरी। तहसील के पीपलचट्टी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 47 लोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में वायरल, सांस और पेट से संबंधित रोगों के अधिकतर मरीज पहुंचे। शिविर में लोगों ने रक्तचाप, शुगर आदि की जांच कराई और एक्स-रे भी किए गए। शिविर में जुलगढ़, खाल, कुमखोड़ी, भलसों, प्यूंरा सहित अन्य गांवों से आए कुल 47 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सीनियर टेक्निकल सुपरवाइजर (एसटीएस) योगेंद्र रावत और हरीश कुमेड़ी ने बताया कि लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क दवाएं भी दी गईं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें