फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग ब्लॉक के स्कूलों में पहले दिन 55 प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज देवाल में संचालित कक्षा 10 व 12 की कक्षाएं। - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
जिले के 226 विद्यालयों में सोमवार से 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन 45 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंचे। स्कूलों में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइज और शपथपत्र दिखाने के बाद ही छात्र-छात्राओं को कक्षा में प्रवेश दिया गया। विद्यालय खुलने से छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षक भी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

जीआईसी गोपेश्वर में हाईस्कूल में 111 में से 46 और इंटरमीडिएट में 140 में से 60 छात्राएं विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य डीएस कंडेरी ने बताया कि छात्रों की संख्या बढ़ने से कक्षाएं सुबह और शाम की पाली में संचालित की जाएंगी। जीआईसी नंदप्रयाग के प्रधानाचार्य एमएस रावत ने बताया कि दोनों कक्षाओं में 109 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी एलएम चमोला ने बताया कि सोमवार को सभी 226 विद्यालयों में दसवीं और बारहवीं कक्षा की पढ़ाई विधिवत रूप से शुरू हुईं। पहले दिन 45 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ही स्कूल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें