देवाल। ब्लॉक के दूरस्थ ग्राम पंचायत बलाण में पिछले एक सप्ताह से बुखार से 45 लोग पीड़ित हैं। ग्राम प्रधान और बीडीसी मेंबर ने इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने सीएमओ से गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की। बधाण के ग्राम प्रधान खीमी राम और बीडीसी मेंबर प्रदीप दानू ने बताया कि सूचना संबंधित फील्ड कर्मचारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी गई है लेकिन गांव में कोई टीम नहीं भेजी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राबिन ने बताया कि जल्द गांव में टीम भेजी जाएगी। संवाद