फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: टटासू, विद्यापीठ बस्ती में 44 परिवारों को मिली राहत

Thu, 01 Jan 2026 04:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन

अभी छह परिवारों को बनी हुई है पेयजल किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत डिम्मर के टटासू, विद्यापीठ बस्ती में तीसरे दिन करीब 44 परिवारों को राहत मिली है लेकिन करीब छह परिवारों को अब भी दिक्कत बनी हुई है। इन छह परिवारों के घरों की लाइन चोक होने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में लोग अन्य घरों से पानी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड के डिम्मर के टटासू और विद्यापीठ बस्ती में कई दिनों से अनियमित पेयजल आपूर्ति बनी हुई थी। ग्रामीणों ने बीते मंगलवार को पेयजल टैंक और लाइन का निरीक्षण किया तो टैंक में कीचड़ और मलबा भरा मिला। ग्रामीणों ने दो दिनों तक टैंक की सफाई की और टूटी लाइनों को ठीक किया लेकिन विद्यापीठ आवासीय बस्ती की पेयजल लाइन चोक होने की वजह से छह परिवारों के यहां पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उपभोक्ता प्रकाश डिमरी, शैलेंद्र डिमरी, महेश चंद्र आदि ने बताया कि विगत 23 दिन से उनके यहां अनियमित पेयजल आपूर्ति बनी है। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष बर्त्वाल ने बताया कि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें