परिवहन विभाग ने गैरसैंण-महलचैरी एवं थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर पिछले दो दिनों में 29 वाहनों का चालान किया। एआरटीओ आल्विन रॉक्सी ने कहा कि चेकिंग के दौरान ओवरलोडिंग, माल वाहन में सवारी ढोने, प्राइवेट वाहन का व्यावसायिक इस्तेमाल किए जाने पर 29 चालान किए और 5 टैक्टर ट्रॉली को सीज की गई। इसके अलावा थाना पुलिस कर्णप्रयाग ने गुरुवार को पंचपुलिया तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की। एसआई सुमित चौधरी व प्रेमा चौधरी ने कहा कि एमवी एक्ट के तहत 13 वाहनों का चालान कर 6500 रुपये तथा बिना मास्क के वाहन चलाने पर 2000 रूपये जुर्माना वसूला गया।