फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जिला अस्पताल में एक साल में हुए 418 सफल बड़े ऑपरेशन

Sat, 07 Mar 2026 06:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर: जिला अस्पताल में एक साल में हुए 418 सफल बड़े ऑपरेशन
विज्ञापन

आधुनिक उपकरणों व विशेषज्ञ चिकित्सकों का मरीजों को मिल रहा लाभ

गोपेश्वर। जिला अस्पताल गोपेश्वर में अब कई बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ चिकित्सकों का मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। एक साल की अवधि में यहां 418 बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। पहले जिन ऑपरेशनों के लिए लोगों को बाहर की दौड़ लगानी पड़ती थी अब वे जिला अस्पताल गोपेश्वर में ही सफलता पूर्वक किए जा रहे हैं। पित्त की थैली में पथरी होने पर दूरबीन विधि से ऑपरेशन किए जा रहे हैं। अपेंडिक्स, हार्निया, हाईड्रोसील, सिस्ट व बच्चेदानी संबंधी सर्जरी भी यहां सफलतापूर्वक की जा रही हैं। इसके अलावा ट्रामा सर्जरी, घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण, कान के पर्दे का ऑपरेशन, बच्चों की सर्जरी, दंत सर्जरी और आंखों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन सहित अन्य ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 418 मेजर ऑपरेशन और 214 माइनर ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। प्रभारी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पवन पाल ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन सहित उपचार की बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। मरीजों के ऑपरेशन से पहले सभी जांचें की जाती हैं। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों की निगरानी में समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें