गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ धाम में सोमवार को 8323 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। अभी तक 48750 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है। वहीं केदारनाथ में सोमवार को 8865 तीर्थयात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए। नौ मई से शुरू हुई यात्रा में सोमवार को सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। अभी तक धाम में कुल 31585 यात्री पहुंच चुके हैं।