फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में सुचारु हुई पानी, बिजली और संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोपेश्वर। बदरीनाथ धाम में बिजली और पानी के साथ ही संचार सेवा भी शुरू हो गई है। जल संस्थान की ओर से मंगलवार को धाम के सार्वजनिक पेयजल टंकियों पर पानी की सप्लाई शुरू करवाई गई।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के कारण धाम में माणा गांव से पुलिस गेस्ट हाउस तक जगह-जगह लाइन क्षतिग्रस्त पड़ी थी, जिसे संस्थान के कर्मचारियों ने ठीक करवा दिया है। साथ ही होटल, धर्मशाला और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अतिथि गृहों में भी पानी सुचारु कर दिया गया है। हालांकि यात्रा पड़ाव जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में सार्वजनिक स्टैंड पोस्ट में अभी तक पेयजल की सप्लाई सुचारु नहीं हुई है। जबकि बदरीनाथ बाजार क्षेत्र में बिजली सप्लाई शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि माणा और बदरीनाथ धाम में व्यवसायियों की डिमांड पर बिजली कनेक्शन बांटे जाएंगे। धाम में बीएसएनएल की मोबाइल सेवा ही शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें