फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

408 श्रद्धालुओं ने किए बदरी-केदार के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में मंगलवार को 228 और केदारनाथ में 180 कुल 408 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। बदरी-केदार के दर्शनों के लिए भक्तों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

बदरीनाथ में अभी तक 2054 श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि कई श्रद्धालु एक दिन पहले ही रात्रि प्रवास के लिए जोशीमठ, पीपलकोटी, पांडुकेश्वर व गोविंदघाट पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं केदारनाथ में 180 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। चार दिनों से केदारपुरी में कुछ निजी होटलों का संचालन होने से श्रद्धालुओं को भोजन व आवास की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है। मंगलवार को रिमझिम बारिश के बीच सोनप्रयाग में सुबह 7 बजे से श्रद्धालु केदारनाथ के लिए रवाना होने लगे थे। कानून-गो एमएल अंजवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन बखूबी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें