आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान कम्यार गांव के 102 वर्षीय नंदन सिंह नेगी और उनके पौते भगत सिंह (40) ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा दीपक वैष्णव, बदरी प्रसाद मिश्रा, रणजीत नेगी, कैलाश सती, बदरी प्रसाद सती, नंदकिशोर सती, मनोज बिष्ट, अनिल जोशी, राकेश राणा, पूर्व सैनिक कांति प्रसाद सती, कैशव विश्वकर्मा, राजेंद्र नेगी, व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह राणा सहित 40 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पीपलकोटी में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। उत्तराखंड का विकास भी दिल्ली की तर्ज पर होगा। प्रदेश को शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप सिंह नेगी, अनुराग पोखरियाल और दीपक आदि मौजूद थे। संवाद