उद्यमशील, हस्तशिल्पियों, शिक्षित बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिला उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत गोपेश्वर बस स्टैंड पर स्टॉल लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को योजना की जानकारी देने के साथ ही स्वरोजगार के लिए आवेदन लिए गए। इस दौरान 40 लोगों ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन किया। मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी ने उद्योग विभाग को शुक्रवार को भी बस स्टैंड गोपेश्वर में स्टॉल लगाने के निर्देश दिए।