फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पोखरी के 40 सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दिया त्यागपत्र

Fri, 29 Aug 2025 04:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सम्मानजनक मानदेय देने और लाभांश के भुगतान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी/गोपेश्वर। सम्मानजनक मानदेय देने, लाभांश का भुगतान करने सहित विभिन्न मांगों के लिए आंदोलनरत सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ की पोखरी शाखा से जुड़े 40 सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र संघ के अध्यक्ष को सौंपा। विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें कोरोनाकाल के लाभांश का भुगतान भी नहीं किया गया है जिससे दुकान का संचालन करना अब संभव नहीं है।
विज्ञापन

पोखरी में आयोजित संघ की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चौधरी ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों की सस्ता गल्ला की दुकानों का राशन घोड़े खच्चरों में सप्लाई होता है लेकिन गल्ला विक्रेताओं को लाभांश का भुगतान नहीं हो पा रहा है। गोदामों से बोरी में 5 से 7 किलोग्राम तक राशन कम मिलता है। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने सम्मानजनक मानदेय देने और राशन को गोदाम से ही तोलकर देने की मांग उठाई। बैठक के अंत में गल्ला विक्रेता भक्ति दर्शन सिंह बुटोला, सतपाल रावत, नरेंद्र पुंडीर, मातवर सिंह बिष्ट, पुष्कर लाल, देवी प्रसाद थपलियाल, ओम प्रकाश नेगी, प्रदीप सिंह नेगी, रमेश नेगी, पुष्कर सिंह, मधुसूदन सहित 40 डीलरों ने त्यागपत्र संघ के अध्यक्ष को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें