फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 36 लोग हैप्पी कस्टमर अवाॅर्ड से सम्मानित

Tue, 23 Jun 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। केवी सोलर एनर्जी की ओर से पिंडरघाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा जागरूकता गोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान 36 सौर ऊर्जा संयंत्र उपभोक्ताओं को हैप्पी कस्टमर अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने सौर ऊर्जा को बढ़ती बिजली की मांग का प्रभावी समाधान बताया। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने अतिरिक्त बिजली बेचकर आर्थिक लाभ की जानकारी दी। पीएनबी के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए बैंक ऋण की जानकारी दी। केवी सोलर एनर्जी के निदेशक पद्मा दत्त कुनियाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश कुनियाल ने सरकारी योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया। कंपनी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही है। सम्मानित होने वालों में नारायणबगड़ के 30, थराली के दो और देवाल के चार उपभोक्ता शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें