फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 35 करोड़ से सुधरेगी नगर की ड्रेनेज समस्या

Sat, 20 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। लंबे समय से नगर क्षेत्र में बनी ड्रेनेज की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर के सभी सात वार्डों की जल निकासी व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लगभग 35 करोड़ रुपये की ड्रेनेज प्लान परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा चुकी है। जिला पंचायत सभागार में सिंचाई खंड रुद्रप्रयाग की ओर से परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया गया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार नगरों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ड्रेनेज प्लान परियोजना के लिए जल्द ही बजट स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें