फोटो
देवाल। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्वाचित 34 ग्राम प्रधान व 156 ग्राम पंचायत वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाई गई। ब्लॉक सभागार सहित न्याय पंचायत देवाल, मुंदोली व लिंगड़ी में पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। ब्लॉक सभागार में एडीओ उद्यान निलेश शर्मा, मुंदोली में एडीओ समाज कल्याण राजेंद्र बिमोली व लिंगड़ी में ग्राम विकास अधिकारी सुदर्शन नेगी ने शपथ दिलाई। एडीओ पंचायत देवेंद्र रावत ने बताया कि मंगलवार को प्रधान व वार्ड मेंबरों ने शपथ ले ली है। ग्राम पंचायत कुलिंग में चुनाव नहीं होने से ग्राम प्रधान सहित वार्ड मेंबरों के सभी पद रिक्त होने पर प्रशासक व्यवस्था जारी रहेगी। कुलिंग के लोगों की ओर से गांव में सड़क निर्माण के बाद ही चुनाव में शामिल होने का निर्णय लिया है। संवाद