फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में 32, गैरसैंण में 25 और पूर्णा गांव में 17 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को थराली में कोरोना संक्रमण के 32 मामले सामने आए। सीएचसी की कोविड प्रभारी डॉ. एश्वर्या रेवाड़ी ने कहा कि सभी को कोरोना जांच करानी चाहिए जिससे संक्रमण को समुदाय में फैलने से रोक जा सके। वहीं गैरसैंण क्षेत्र में 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएचसी के चीफ फार्मेसिस्ट रघुवीर पंवार ने बताया कि सभी संक्रमितों को चिकित्सा किट मुहैया करवा दी गई है और उनका होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। वहीं देवाल के पूर्णा गांव में 17 लोग संक्रमित मिले। पीएचसी देवाल के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच में 17 लोग संक्रमित मिले। पूर्णा गांव में इस माह कुल 39 लोग संक्रमित हो चुके हैं। संक्रमितों को दवाई देकर होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। डॉक्टरों ने लोगों से मास्क का प्रयोग करने व सोशल डिस्टेंसिंग की अपील की। संवाद
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमितों की मौत
श्रीनगर। कोविड अस्पताल में पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। सभी संक्रमित विभिन्न अस्पतालों से रेफर होकर आए थे।
कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि तलसारी (रुद्रप्रयाग) के 65 वर्षीय बुजुर्ग, किमोठा (चमोली) की 82 वर्षीय वृद्धा, कनखुल (चमोली) की 61 वर्षीय महिला और कर्णप्रयाग (चमोली) के 61 वर्षीय पुरुष की 26 मई को मृत्यु हुई है, जबकि सर्किट हाउस (पौड़ी) के 88 वर्षीय बुजुर्ग ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ा। संवाद
किसान नगर को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया
पीपलकोटी। नगर पंचायत के अगथला वार्ड के किसान नगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अभी तक यहां 17 ग्रामीणों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने किसान नगर को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशल ने बताया कि बृहस्पतिवार से सभी परिवारों को आइसोलेट कर दिया गया है। किसी को भी घरों से बाहर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी, समीपवर्ती सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में पीड़ित परिवारों को राशन व अन्य जरूरी सामग्री की व्यवस्था की गई है। संवाद
विज्ञापन

बणसोली गांव में 50 लोगों के सैंपल लिए
कर्णप्रयाग। ग्राम पंचायत जयकंडी के बणसोली गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को 50 लोगों के कोविड-19 के सैंपल लिए। लंगासू के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम आने से लोगों को सैंपल देने में आसानी हो रही है। लोगों को मौके पर दवाइयां भी बाटी गईं। इस मौके पर डॉ. प्रीती रावत, ममता चौहान, शकुंतला खंडूड़ी, दीपा खंडूड़ी और आशा बरमोला मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें