फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों धामों में 31551 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। इस साल अभी तक चारों धामों में बदरी-केदार, गंगोत्री और यमुनोत्री में 18 सितंबर तक 31551 श्रद्धालु पहुंचे हैं। उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन की ओर से जारी आंकड़ों के हिसाब से चारों धामों में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या पहले से काफी कम है। बदरीनाथ के 15 मई, केदारनाथ के 18 अप्रैल और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 26 अप्रैल को खुले थे। तब से 18 सितंबर तक बदरीनाथ धाम में 17938, केदारनाथ में 8378, गंगोत्री में 4454 और यमुनोत्री में 781 दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें