कर्णप्रयाग। थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख किया है। भींकलताल और ब्रह्मताल भी पर्यटक पहुंचे हैं। ग्वालदम में गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्रामगृह के साथ ही अन्य छोटे होटल भी फुल हैं। जीएमवीएन के प्रबंधक रमेश देवराड़ी ने बताया कि निगम का विश्रामगृह तीन दिनों के लिए बुक है। देवाल के पर्यटक स्थल लोहाजंग में भी सभी होटल 15 दिनों के लिए फुल हैं। होटल व्यवसायी इंद्र सिंह राणा ने बताया कि कस्बे के होटल एडवांस में बुक हो चुके हैं। ब्यूरो