फोटो
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मासिक अपराध गोष्ठी ली। एसपी ने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर हुड़दंग करने वालों व माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। नशे में वाहन चलाने वालों और नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ हर दिन अभियान चलाकर कार्रवाई करें। इस दौरान लोकसभा चुनाव व चारधाम यात्रा में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस व होमगार्ड के 31 जवानों को सम्मानित भी किया गया। एसपी ने कहा कि मानसून को देखते हुए सभी थाना क्षेत्रों में आपदा उपकरणों को तैयारी हालत में रखें जिससे आपातकालीन स्थिति में कम से कम समय में राहत व बचाव कार्य शुरू किए जा सकें। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, सहायक अभियोजन अधिकारी पूजा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद