फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हेक्टेयर बंजर भूमि पर रोपे रुद्राक्ष के 3000 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकृति संवारो अभियान के तहत शिक्षक धन सिंह घरिया जगह-जगह पौधरोपण में जुटे हुए हैं। गोपेश्वर और सेंटुणा गांव के मध्य स्थित बंजर भूमि पर शिक्षक घरिया की ओर से रुद्राक्ष वन स्थापित किया गया है। उन्होंने पांच हेक्टेयर बंजर भूमि पर रुद्राक्ष के 3000 से अधिक पौधे लगाए हैं। पेड़ वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध शिक्षक धन सिंह घरिया अब तक एक लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं। वहीं, समलौंण संस्था की ओर से घाट विकास खंड के फाली गांव के शनिदेव मंदिर परिसर में बेलपत्र के पौधों का रोपण किया गया। पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी मंदिर के पुजारी कल्पेश्वर प्रसाद मैंदोली ने ली। इस दौरान बीडीसी सदस्य सबर सिंह, सतेश्वरी देवी, युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व प्रधान दिलबर सिंह, नंदन सिंह, जसपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, दीक्षा देवी, शकुंतला देवी, बचुली देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें