फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 30 पूर्व सैनिकों और वीर नारियां सम्मानित

Mon, 08 Jun 2026 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव संपन्न
संदेश आते हैं मुझे तड़पाते हैं.... गीत ने लोगों में जगाई देशभक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। थराली के चेपड़ों में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव के तीसरे दिन ममंद और स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले में ग्राफिक ऐरा संस्थान की ओर से 30 पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संदेश आते हैं मुझे तड़पाते हैं.... गीत ने लोगों में देशभक्ति जगाई। मेले में ग्रामीणों ने सेना की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय शौर्य महोत्सव के अंतिम दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने किया। पालिका अध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि सेना की ओर से जिस तरह हमारी रक्षा की जाती है। उसका आकलन करना भी नामुमकिन है। मेले के तीसरे दिन इंडियन आइडल फेम विकास भारद्वाज की ओर से संदेश आते हैं, मुझे तड़पाते हैं..., फांव बागा रे... आदि गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेले में ममंद चेपड़ों, त्रिकोट, कांडे, उणी, जुणीधार, राइंका थराली, तलवाड़ी और देवाल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मेले के अंतिम दिन देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय की ओर से शौर्य महोत्सव के पदाधिकारियों और सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मेले में लगे स्वास्थ्य शिविर में 500 और ग्राफिक ऐरा की ओर से आयोजित नेत्र शिविर में 250 से अधिक ने जांच कराई। इस मौके पर शौर्य महोत्सव के अध्यक्ष वीरू जोशी, उपाध्यक्ष चंदन जोशी, ममंद अध्यक्ष संगीता शाह, ग्राम प्रधान रमा देवी, पूर्व जिपंस देवी जोशी, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, जयबीर कंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें