फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में 30 बालक-बालिकाओं ने किया प्रतिभाग

Mon, 25 Sep 2023 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के बालक-बालिकाओं (आयुवर्ग 14, 17, 19) के लिए आयोजित बैडमिंटन का विशेष प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में जिले से 15 बालक और 15 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के जिम्नेजियम हॉल में बालक वर्ग का शिविर 16 से 20 जबकि बालिकाओं के लिए 21 से 25 सितंबर तक शिविर आयोजित किया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल आदि में भी राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने से पूर्व विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केएस नेगी ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें